Vol. 2 No. Issue: 2, April , pg. 1121-1128 (2025): माध्यमिक स्तरीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों की शैक्षिक उपलब्धि पर परिवारिक वातावरण के प्रभाव का अध्ययन

सार
माध्यमिक स्तरीय स्कूलों में अध्ययनरत् छात्रों की शैक्षिक उपलब्धि पर पारिवारिक वातावरण के प्रभाव का अध्ययन हैं। इस अध्ययन में छात्र और छात्राओं के पारिवारिक वातावरण के शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन में वर्णनात्मक अनुसंधान के अन्तर्गत सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया है। जनसंख्या के रूप में मेरठ जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित माध्यमिक स्तरीय स्कूलों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को जनसंख्या माना गया है। माध्यमिक स्तरीय स्कूलों का चयन उद्देश्यपरक विधि से किया गया है शोध हेतु 150 छात्र एवं 150 छात्राओं अर्थात् कुल 300 छात्रों का चयन स्तरीकृत यादृच्छिक विधि से किया गया है। उपकरण के रूप में मिश्रा के०एस० द्वारा निर्मित 'पारिवारिक वातावरण अनुसूची एवं छात्रों के कक्षा 9 की परीक्षा में प्राप्त अंकों को शैक्षिक उपलब्धि के रूप में रखा गया है। आँकड़ों के विश्लेषण के लिए टी-अनुपात एवं सहसम्बन्ध गुणांक सांख्यिकी विधि का प्रयोग किया है। प्रस्तुत अध्ययन के निष्कर्ष में पाया गया कि माध्यमिक स्तरीय स्कूलों में अध्ययनरत् छात्रों की शैक्षिक उपलब्धि पर पारिवारिक वातावरण पर प्रभाव है अर्थात् छात्र एवं छात्राओं के पारिवारिक वातावरण की शैक्षिक उपलब्धि पर प्रभाव पड़ता है।
बीज शब्द- माध्यमिक स्तरीय स्कूल, छात्र, शैक्षिक उपलब्धि, पारिवारिक वातावरण।